कोविड-19 : विशेषज्ञों ने स्तनपान या मानक सावधानी के साथ दुग्ध बैंक से दूध लेने को सुरक्षित बताया

0

विशेषज्ञों ने कोविड-19 के समय में स्तनपान कराने या मानक सावधानियों के साथ दुग्ध बैंकों से स्तन से निकला दूध लेने को सुरक्षित बताया है। मानव दुग्ध बैंक या स्तन दुग्ध बैंक ऐसी सेवा है जिसके तहत स्तनपान कराने वाली मांओं द्वारा दान किए गए दूध को जमा कर, उसकी जांच एवं प्रसंस्करण किया जाता है तथा डॉक्टरों की सलाह पर वितरित किया जाता है। दान करने वाली मांएं शिशु से जैविक रूप से जुड़ी हुई नहीं होती हैं। ह्यूमन मिल्क बैंकिंग एसोसिएशन (भारत) के अध्यक्ष एवं भारतीय बाल चिकित्सा अकादमी के यंग चाइल्ड फीडिंग चैप्टर के प्रमुख केतन भारदव ने कहा कि जिन शिशुओं को जिस किसी भी कारण से मां का दूध नहीं मिल पाता है उनके लिए दूसरा बेहतर विकल्प वैज्ञानिक तरीके से संचालित मानक दुग्ध बैंक से पाश्चरीकृत मानव दूध लेना है। Read More…

Leave A Reply